लाडनूं के संजय बारासा बने वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के संजय बारासा बने वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा (रजि.) की डीडवाना-कुचामन जिला इकाई के लिए जिलाध्यक्ष पद पर लाडनूं के नगर पालिका में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक अधिकारी संजय बारासा को नियुक्ति दी है। वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विकास चनाल ने नियुक्ति-पत्र जारी करते हुए लिखा है कि संस्था संविधान में प्रदत्त अधिकार के अनुसार उन्होंने यह नियुक्ति प्रदान की है। नियुक्ति पत्र में भरोसा जताया गया है कि अपने पद के अनुरूप कार्य करने तथा सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान में संवैधानिक उपायों व प्रयासों से बाल्मीकि समाज के सर्वांगीण विकासार्थ अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के उद्देश्यों व आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित एवं जागृत करने तथा उसमें नवचेतना का संचार करने में अपनी पूर्ण क्षमता व शक्ति का उपयोग कर, तन-मन-धन से सेवा करने में पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now