लाडनूं नगर पालिका चुनाव के सभी 45 वार्डों की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी, प्रशासन चाक-चौबंद, एसडीएम ममता लहुआ ने सभी वार्डों के अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका चुनाव के सभी 45 वार्डों की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी, प्रशासन चाक-चौबंद,

एसडीएम ममता लहुआ ने सभी वार्डों के अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम ममता लहुआ ने रविवार को लाडनूं नगर पालिका चुनाव के सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ सोमवार को होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में एक बैठक ली। एसडीएम लहुआ ने सबको मतगणना प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए बताया कि निम्बी जोधां रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए सभी गणना अभिकर्ता अपने पहचान पत्र के साथ सुबह 7 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश करेंगे। सभी मुख्य द्वार के पास वाले गेट से अंदर प्रविष्ट होंगे। सभी गणना अभिकर्ताओं एवं अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज परिसर में बैठने, छाया और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। सुबह 8 बजे गणना शुरू होने पर जिस बूथ व वार्ड का चरण होगा, वे ही गणना अभिकर्ता गणना टेबल पर पहुंचेंगे। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों व बिजली की व्यवस्था की गई है। केंडीडेट केवल उसके वार्ड की गणना के समय वहां राउंड लगा सकेगा, टेबल पर बैठेगा नहीं।

नौ टेबलों पर सात चरणों में की जाएगी मतगणना

एसडीएम ममता लहुआ ने बताया कि मतगणना के लिए गणना-स्थल पर 9 टेबलें लगाई गई हैं और दो रिजर्व रहेंगी। गणना 7 चरणों में सम्पन्न की जाएगी। जिनमें पहले चरण में वार्ड 1 से 6, दूसरे में 7 से 12, तीसरे में 13 से 20, चौथे में 21 से 27, पांचवें में 28 से 34, छठे में 35 से 38 और सातवें में 39 से 45 वार्डों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर सहित दो गणना कार्मिक रहेंगे। एक चरण का परिणाम घोषित होने के बाद ही अगले चरण की गणना शुरू होगी। इस दौरान एआरओ तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़, नायब तहसीलदार निंबी जोधां सहित करीब 40 कार्मिक व्यवस्थाएं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि परिणाम के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी और पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। लाडनूं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम ममता लहुआ ने रविवार को लाडनूं नगर पालिका चुनाव के सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ सोमवार को होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में एक बैठक ली। एसडीएम लहुआ ने सबको मतगणना प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए बताया कि निम्बी जोधां रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए सभी गणना अभिकर्ता अपने पहचान पत्र के साथ सुबह 7 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश करेंगे। सभी मुख्य द्वार के पास वाले गेट से अंदर प्रविष्ट होंगे। सभी गणना अभिकर्ताओं एवं अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज परिसर में बैठने, छाया और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। सुबह 8 बजे गणना शुरू होने पर जिस बूथ व वार्ड का चरण होगा, वे ही गणना अभिकर्ता गणना टेबल पर पहुंचेंगे। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों व बिजली की व्यवस्था की गई है। केंडीडेट केवल उसके वार्ड की गणना के समय वहां राउंड लगा सकेगा, टेबल पर बैठेगा नहीं।

इस तरह से चलेंगे मतगणना के सात चरण

एसडीएम ममता लहुआ ने बताया कि मतगणना के लिए गणना-स्थल पर 9 टेबलें लगाई गई हैं और दो रिजर्व रहेंगी। गणना 7 चरणों में सम्पन्न की जाएगी। जिनमें पहले चरण में वार्ड 1 से 6, दूसरे में 7 से 12, तीसरे में 13 से 20, चौथे में 21 से 27, पांचवें में 28 से 34, छठे में 35 से 38 और सातवें में 39 से 45 वार्डों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर सहित दो गणना कार्मिक रहेंगे। एक चरण का परिणाम घोषित होने के बाद ही अगले चरण की गणना शुरू होगी। इस दौरान एआरओ तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़, नायब तहसीलदार निंबी जोधां सहित करीब 40 कार्मिक व्यवस्थाएं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद है। समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। चुनाव परिणाम के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस आदि पर रोक रहेगी, क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now