लाडनूं के सदर बाजार से दिनदहाड़े हुई मोटर साइकिल की चोरी
लाडनूं (kalamkala.in)। बाईक चोरों की हिम्मत काफी बढ गई लगती है। यहां सदर बाजार के बीच स्थित एक घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल को अज्ञात चोर दिनदहाड़े चुरा कर ले गए, जिसकी सभी जगह तलाश करने के बावजूद नहीं मिल पाने पर मोटर साइकिल मालिक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मोटर साइकिल का पता लगाने और चोर को पकड़े जाने की मांग की है। यह मोटर साईकिल चोरी यहां सदर बाजार के निवासी श्याम सुन्दर अग्रवाल पुत्र नथमल अग्रवाल के घर के सामने से गत 26 अगस्त को दोपहर बाद करीब 3 बजे हुई। उनकी मोटर साईकिल नम्बर आरजे 37 बीएस 3324 स्पलेण्डर प्लस डीआरएस मॉडल 2023 थी, जो उनके घर के बाहर खड़ी थी। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में श्यामसुंदर ने बताया है कि उस मोटर साइकिल की खोजबीन उन्होंने अपने स्तर पर बहुत की। इधर-उधर काफी तलाश करने पर भी मोटर साइकिल का कोई पता नहीं चल पाया, इसलिए पुलिस को रिपोर्ट देकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चुराई गयी मोटर साईकिल बरामद करवाने की मांग की है। लाडनूं पुलिस ने इस रिपोर्ट को बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत दर्ज किया है। अनुसंधान हेड कांस्टेबल विजय कुमार कर रहे हैं।



