लाडनूं बिग ब्रेकिंग चूंडासरिया में 30 गायों में मिला लम्पी स्किन रोग गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं  बिग ब्रेकिंग

चूंडासरिया में 30 गायों में मिला लम्पी स्किन रोग

गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए

लाडनूं। kalamkala.in क्षेत्र के पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के बढ़ते प्रकोप के उपचार एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने लाडनूं क्षेत्र के विभिन्न पशु चिकित्सालयों और गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे अधिक 30 केस रामायण प्रेमी परिवार गौशाला चुंडासरिया में मिले। संक्रमित गायों को आइसोलेट रखा गया था। इस बीमारी में सभी गौशाला संचालकों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। चारा की उचित व्यवस्था पाई गई तथा बरसात के मौसम में सफाई आदि के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान सुनारी, चंदराई, निंबी जोधा, बांकलिया और सांवराद की गौशालाओं तथा मणूं, सुनारी और लाडनूं के पशु चिकित्सालयों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नायब तहसीलदार मुश्ताक खान, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश मेव, पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. धर्म सिंह धायल, डॉ. परमानंद व डॉ. हरिकेश दानोदिया द्वारा अलग-अलग टीम में शामिल थेः

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now