लाडनूं में अस्पताल के पास बीड़ी बेचते हुए एक को पकड़ा, देसाई बीड़ी के 7 बंडल जब्त किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अस्पताल के पास बीड़ी बेचते हुए एक को पकड़ा, देसाई बीड़ी के 7 बंडल जब्त किए

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम 2000 की धारा 9/11 के तहत कार्रवाई करते हुए यहां घोड़ावत होस्पीटल के पास 200 मीटर के दायरे में एक दुकान के अंदर काउंटर से लोगों को धूम्रपान सामग्री विक्रय करता हुआ एक व्यक्ति पाया गया। उसकी दुकान की तलाशी लेकर वहां से देसाई बीड़ी के 7 बंडल पकड़े और उसे गिरफ्तार किया। बाद में मौके पर जमानत पेश करने पर उसे छोड़ा गया। लाडनूं पुलिस के सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह को मय जाप्ता व वाहन गश्त के दौरान 13 अप्रेल को अपराह्न घोड़ावत अस्पताल पहुंचने पर वहां अस्पताल की 200 मीटर की परिधि के अन्दर एक दुकान में जगदीश माली पुत्र डूंगरमल माली निवासी मंगलपुरा काउन्टर पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को धूम्रपान सामग्री विक्रय करता हुआ दिखाई दिया। एएसआई पर्वत सिंह ने इस दुकान पर जाकर धूम्रपान सामग्री बेच रहे जगदीश पुत्र डूंगरराम माली निवासी मंगलपुरा के पास घोडावत अस्पताल की परिधि के 200 मीटर के दायरे में धूम्रपान सामग्री को रखने व बेचने सम्बंधी अनुज्ञापत्र (लाईसेन्स) या परमिशन नहीं मिली। इस पर उसके विरुद्ध धारा 9/11 धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। उसकी दुकान के अन्दर चैक करने पर अन्दर खाकी रंग का पैकेट, जिस पर हिन्दी में ‘देसाई बीड़ी’ लिखा हुआ, उसमें 7 बण्डल देसाई बिडी के थे, जिनमें कुल 140 बीड़ियां धूम्रपान सामग्री की पाई गई। यह कानूनन दण्डनीय अपराध होने से बरामद धूम्रपान सामग्री को जब्त किया गया। मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम जगदीश माली द्वारा अपना जामिन पवन पुत्र बाबूलाल लुहार निवासी मंगलपुरा को पेश किया गया, जिसने जमानत लेना स्वीकार किया। तब मामले के चालान के वक्त न्यायालय में पेश होने की हिदायत कर 3000 रुपये की जमानत एवं इसी कदर के मुचलके पर उसे छोड़ा गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अमरचंद कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now