लाडनूं में ओवैसी की आम सभा 15 सितम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ओवैसी की आम सभा 15 सितम्बर को
लाडनूं। देश के चर्चित राजनैतिक संगठन आॅल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिममीन की विशाल आम सभा का आयोजन लाडनूं के सुनारी रोड स्थित नाईट टूर्नामेंट ग्राउंड में किया जाएगा। 15 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 10 बजे को आयोज्य इस विशाल आमसभा में मुख्य वक्ता एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सांसद असदुद्दीन ओवैसी होंगे। आमसभा की तैयारियों को लेकर यहां मुस्लिम कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उनकी आमसभा पहले स्थानीय डा. गुहराय स्टेडियम में प्रस्तावित थी, लेकिन उसके लिए प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके बाद औवेसी की आमसभा के लिए सुनारी रोड पर स्टेडियम को चुना गया है।
गौरतलब है कि असादुदीन ओवैसी स्वंय बहुचर्चित राजनीतिज्ञ हैं। वे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ओवैसी पहली बार 2004 में हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वे 2009 और 2014 के आम चुनाव में भी हैदराबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now