लाडनूं में लम्पीग्रस्त गायों की सेवा के लिए चल रही है ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, उमड़ रहे हैं श्रद्धालुजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय आधी पट्टी स्थित गौधाम गौशाला एवं भक्तगण की तरफ से श्री मैढ़ स्वर्णकार भवन में गौ सेवार्थ पांच दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के कथा वाचक पंडित कैलाश सारस्वत ने गुरुवार को द्वितीय दिवस की कथा में भक्त नरसी मेहता के जीवन चरित्र, महारास के साथ गौ सेवा महिमा बताई। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है। सबको अपना कर्तव्य निभाते हुए आज लंपी ग्रस्त गौ माता की सेवा में आगे आना चाहिए। कथा के दौरान शिव पार्वती, राधाकृष्ण, नरसी मेहता की झांकियां भी सजाई गई। गौ कथा समिति ने बताया कि यह आयोजन गौ सेवार्थ है, इस कथा में आने वाला आर्थिक सहयोग लंपीग्रस्त गौ माता की सेवा में लगाया जाएगा। लाडनूं में इस गौसेवार्थ कथा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कथा में आस पास से श्रोताओं की भरपूर भीड़ उमड़ रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now