लेडी ग्राम में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु कैंप, 270 गोवंश का किया गया लंपी स्किन रोग का इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
लेडी ग्राम में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु कैंप, 270 गोवंश का किया गया लंपी स्किन रोग का इलाज 
लाडनूं। क्षेत्र के ग्राम लेडी में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सरपंच प्रतिनिधि मोती सिंह थालोड़ और और रामलाल स्वामी की उपस्थिति में लंपी स्किन रोग से प्रभावित 270 गोवंश का पशुपालन विभाग की दो टीमों द्वारा इलाज किया गया। सरपंच प्रतिनिधि मोती सिंह ने बताया कि लेडी क्षेत्र में लंपी रोग हर घर के गोवंश में अपना पैर पसार चुका है जिससे पशुपालक बहुत परेशान और चिंतित है। ग्रामवासियों के आग्रह पर ग्राम लेडी में डॉ. धर्मेंद्र चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा कैंप का आयोजन कर 220 गोवंश का एवं 50 आवारा एवं निराश्रित  पशुओं का इलाज किया गया तथा डॉ. धर्मेंद्र चौधरी द्वारा ग्राम के पशुपालकों को अपने पशुओं को इस रोग से बचाव एवं  इलाज हेतु आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ कर इस रोग से बचा जा सकता है।
पशुपालन विभाग की टीम में पशुधन सहायक प्रेमसुख, बलवीर, सुरेश, विक्रम और बाबूलाल ने अपनी सेवाएं दी। लेडी ग्राम की युवा टीम और गौ सेवक मदन लाल, बनवारी, अंकित, शंकरलाल और मुबारक खान का सहयोग भी अच्छा रहा।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now