तीन सड़क हादसों में एक की मौत 8 घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 लाडनूं। क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्रटनाओं में एक जने की मृत्यु हो गई और 8 जने घायल हो गए। ग्राम मीठड़ी के बाईपास पर जेसीबी व स्कॉर्पियो में भिड़ंत होने से 1 जने की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 जने घायल हो गए। घायलों में से 2 जनों की हालत गंभीर होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकांे ने हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यहां शहर में करंट बालाजी रोड़ पर बाइक के टक्कर मारने से सड़क पार कर रहा एक बुजुर्ग घायल हो गया। तेजी से बाईक के टकराने से बाईक का संतुलन बिगड़ कर गिरने से बाईक चालक भी घासल हो गया। घायलों में 65 वर्षीय वृद्ध गफूर खां व 30 वर्षीय बाइक चालक अब्दुल अजीज शामिल हैं। दोनों ही जसवंतगढ़ के निवासी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीसरे हादसे में कसुंबी के पास मवेशी से बाइक टकरा जाने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार शेर सिंह लाडनूं के सरकारी अस्पताल में कैंटीन में काम करता है। वह अपने गांव से लाडनू़ं आ रहा था। नेशनल हाईवे सं. 58 पर अचानक वहां घूम रहे लावारिस मवेशी के सामने आ जाने से यह दुर्घटना घटिक हुई। उसे घायल अवस्था में यहां सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।[the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now