विधायक विजयपाल मिर्धा ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निस्तारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक विजयपाल मिर्धा ने जन सुनवाई कर किया समस्याओं का निस्तारण

दूर लगे शिक्षकों को वापस लाए जाने का दिलाया भरोसा

कुचेरा (मेहबूब खोखर, रिपोर्टर)। यहां आयोजित जनसुनवाई में अधिकतर पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली आदि समस्याओं से लोगों विधायक विजयपाल मिर्धा को अवगत करवाया। मिर्धा ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करवाया। क्षेत्र के दौरे पर आये विधायक के सामने आई शिकायतों के निस्तारण हेतु उन्होंने संबधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक मिर्धा ने विभिन्न शिक्षकों के स्थानांतरण की परिवेदनाएं भी प्राप्त की। सुबह 7 बजे से लेकर शाम तक विधायक के पास क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ एकत्र रही। इस अवसर पर डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा ने कहा कि क्षेत्र के कुचेरा में जनसुनवाई में अधिकतर लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली आदि से सम्बंधित समस्याओं से अवगत करवाया है, जिनका निस्तारण मौके पर ही करवाया गया है। विधायक मिर्धा ने बताया कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के सम्बंध में वे लगातार सक्रिय होकर कार्त्र कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर भी कहा कि जो परिवेदनाएं व प्रार्थना पत्र उनके पास आए हैं, उन सबको वे सरकार तक पहुंचाएगे। दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को इस क्षेत्र में लाया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now