मदीना मस्जिद के पास बनेगा सर्व मुस्लिम समाज का भवन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

  मस्जिद के पास बनेगा सर्व मुस्लिम समाज का भवन

समस्त मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक मं की सहयोग की घोषणाएं

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)।  सर्व मुस्लिम समाज के सदस्यों की बैठक शनिवार को सूफी पार्क में हुई। दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में समाज के सदस्यों ने समाज का भवन बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर समाज सेवियों ने समाज भवन बनाने में सहयोग की घोषणाएं भी की। बैठक मे उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के लोग पिछले कई सालों से सर्व मुस्लिम समाज भवन को बनाने के लिए योजना बना रहे हैं, जिसको लेकर कुछ दिनों के अंदर मदीना मस्जिद के पास वाली जगह पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सर्व मुस्लिम समाज भवन निर्माण के लिए बैठक में उपस्थित कई लोगों ने सर्व मुस्लिम समाज भवन बनाने में सहयोग देने के तहत चंदा देने की बात कही। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। साथ ही आगामी बैठक में कार्यकारिणी तैयार की जाएगी, जिसमें अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कार्यभार व जिम्मेदारी दी जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now