*विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 20 जून को*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्ष्मणगढ़ (बाबूलाल सैनी)। गौसेवा व मानव सेवा को समर्पित बीएल गौपुत्र सेना की ओर से स्व.भंवर सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर 20 को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेठों की कोठी गांव के पास स्थित एमके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने रक्तदान शिविर के बुधगिरी मंडी फतेहपुर के महंत दिनेश गिरी महाराज से लक्षमनगढ उपखण्ड अधिकारी डॉ कुलराज मीणा एवं पीसीसी चीफ व लक्षमनगढ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के पुत्र अभिलाष डोटासरा से पोस्टर का विमोचन करवा कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के प्रचार अभियान शुरू कर रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया। विमोचन कार्यक्रम में आयोजित समिति के अनुज बादूसर, निशांत पारीक दिनेश सैनी, अखिल पारीक, यश सैनी पंकज बागड़ी,दिनेश ढाका सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now