व्यक्तिगत विकास के लिए योग व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है- न्यायाधीश डा. विमल व्यास, न्यायालय परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यक्तिगत विकास के लिए योग व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है- न्यायाधीश डा. विमल व्यास,

न्यायालय परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय न्यायालय परिसर में न्यायाधीश डाॅ. विमल व्यास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग समारोह में सभी सम्भागियों को योगाभ्यास करवाया। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर लाडनूं में ताल्लुका विधिक सेवा समिति लाडनूं के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए न्यायाधीश डाॅ. विमल व्यास ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर के लोगों को योग की प्राचीन प्रथा को अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का अवसर प्रदान करने वाला दिवस है। योग व्यक्तिगत विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है, मन, शरीर और आत्मा के एकीकरण का पोषण करता है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लाडनूं सुषमा पारीक, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाडनूं डाॅ. विमल व्यास, अभियोजन अधिकारी घनश्याम सोनी, अधिवक्तागण रविन्द्रसिंह मेड़तिया, जयवीरसिंह एवं न्यायालय स्टाफ दुर्गाराम, मदनसिंह, अजीत, गोरधनसिंह, चन्द्रप्रकाश, चांदमल, नरेन्द्र, विष्णु काकड़ा, श्रवणकुमार, आजादसिंह, पहलवान, आलमअली आदि सबने उपस्ािित रह कर सामुहिक रूप से विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास किए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now