व्याख्याताओं की समस्याओं का निराकरण उच्च स्तर पर हो

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
रेसला की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

लाडनूं। रेसला की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष ओमशंकर गर्वा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में रेसला के जिलामंत्री नानूराम घोटिया ने प्रदेश कार्यकारिणी के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक मंत्री राकेश थोरी ने प्रदेश कार्यकारिणी में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की। गुलाब चंद सांखला ने व्याख्याताओं के लंबित मामलों को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दबाव बनाकर काम करवाने की बात कही। इंद्रचंद जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर हितों की लड़ाई लड़ने की बात की। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ओम शंकर गर्वा ने रेसला सदस्यता बढ़ाने की बात कही, ताकि संख्या बल के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दे सकें। साथ ही व्याख्याता हितों की बात को उच्च स्तर पर भेजकर निराकरण करवाने की आवश्यकता बताई। अंत में सभी रेसलियन साथियो का मीटिंग में आने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन तारेश शर्मा ने किया। बैठक में आरपी रघुनाथ घोटिया, कोषाध्यक्ष जगदीश मुंडेल, महिला मंत्री पूनम चौधरी व सुमन कपूर, धनराज प्रजापत, सुरेश टाक, रवि पंवार, रसवंत कुमार जैन, मदन सिंह, राजेश कुमार नाहटा, मानसिंह, रवि जांगिड़, भंवरलाल स्वामी, सलीम खान, आंचल चौधरी, सुरेश कुमार ढाका, वेद प्रकाश, विजय सिंह चौहान, शंकर लाल मेघवाल, प्रवीण गोठवाल, छोटूराम राव आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now