बालसभा में बनाया पिरामिड व मटकी फोड़ी, अन्य खेल भी हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय केशर देवी सेठी बालिका विद्यालय में नो बैग डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नो बैग डे पर शनिवार की थीम ‘खेलेगा राजस्थान-बढेगा राजस्थान’ पर आयोजित बालसभा में मुख्य अतिथि छगनलाल स्वामी व सीताराम सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें क्षितिज टीम ने बाजी मारी। साथ ही कबड्डी, खोखो व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमशंकर गर्वा ने बताया कि सरकारी की गाइडलाइन के अनुसार हर शनिवार नो बैग डे पर अलग-अलग थीम के आधार पर बाल सभा का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन सरोज बाला ने किया। कार्यक्रम में आंचल चौधरी, परमेश्वरी, पूनम, विजय सिंह, शंकर लाल, वेदप्रकाश, मुक्ता खंडेलवाल, भंवरलाल रेवाड़, रीना शर्मा, संतोष स्वामी, पवन मंडा, भंवर लाल मंडा, भारती शर्मा, जितेन्द्र रेगर, भवानी शंकर आदि उपस्थिति रहे।

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now