शरद पूर्णिमा पर्व पर दीपोत्सव में की जाएगी 2100 दीपों की रोशनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शरद पूर्णिमा पर्व पर दीपोत्सव में की जाएगी 2100 दीपों की रोशनी

श्री मुरली मनोहर मंदिर में होगा भव्य आयोजन

लाडनूं। स्थानीय भवानी नवयुवक मंडल की बैठक में आगामी शरद पूर्णिमा के अवसर पर 9 अक्टूबर को गढ की पीछे रावणा राजपूत भवन के सामने स्थित श्री मुरली मनोहरजी के मंदिर में धूमधाम से शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाना तय किया गया। इस सम्बंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाकर यह भी तय किया गया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव में मंदिर में 2100 दीपक जला कर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कुलदीप, मोंटी सिंह राजावत, भवानी दीपक, सुनील, विशाल सिंह जेतमाल ने दीपोत्सव भी मनाने और 2100 दीप प्रज्वलित करने का प्रस्ताव रखा था और बिटू, दीपक, सूर्यप्रताप, युवराज, शक्ति, प्रहलाद, मान सिंह, सुभाष सिंह, चैन सिंह, हेम सिंह बड़गुजर ने कार्यक्रम के दिन मंदिर परिसर में आर्टिफिशल व प्राकृतिक फूलों से आकर्षक सजावट किए जाने का सुझाव दिया। बैठक में रामाकिशन, विष्णु वर्मा, जितेंद्र, विक्रम, वीरेंद्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम में रंगोली व भगवान राम की झांकी बनाने का प्रस्ताव रखा।
भवानी नवयुवक मण्डल के मुख्य संरक्षक महंत गौतमदत्त शास्त्री ने मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही भव्य जागरण, 151 किग्रा की खीरानंद का प्रसाद व भव्य आरती का आयोजन की सहमति प्रदान की और शरद पूर्णिमा की रात्रि को सुव्यवस्थित रूप से सभी कार्यक्रम करवाने के अनेक सुझाव दिए। मुख्य परामर्शदाता जीवराज सिंह ने व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now