लाडनूं में 9 अक्टूबर को भव्य रुप में मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा का पर्व 2100 दीपक प्रज्जलित किये जायेंगे, 151 किलो खीर का प्रसाद व भगवान श्री राम की झांकी बनाई जाएगी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 9 अक्टूबर को भव्य रुप में मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा का पर्व

2100 दीपक प्रज्जलित किये जायेंगे, 151 किलो खीर का प्रसाद व भगवान श्री राम की झांकी बनाई जाएगी 

लाडनूं। कलम कला । भवानी नवयुवक मंडल के बैठक आयोजित कर नए सदस्य को जोड़ा गया व साथ ही  श्री मुरली मनोहर जी के मंदिर (रावणा भवन के सामने लाडनूं ) में आगामी 9 अक्टूबर 2022 को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया. इस दौरान बैठक में मौजूद कुलदीप मोंटी सिँह राजावत, भवानी दीपक सुनील विशाल सिँह जेतमाल ने शरद पूर्णिमा को दीपोत्सव का आयोजन करते हुए 2100 दीप प्रज्वलित करने व बिटू दीपक सूर्यप्रताप युवराज शक्ति प्रहलाद मान सिँह सुभाष सिँह चेन सिँह हेम सिँह बड़गुजर ने कार्यक्रम तिथि को मंदिर परिसर में आर्टिफिशल व प्राकृतिक फूलो से सजाये जाने का सुझाव दिया. बैठक में मौजूद रामाकिशन, विष्णु वर्मा जितेंद्र विक्रम वीरेंद्र सिँह पंवार ने रंगोली व भगवान राम की झांकी बनाने का कार्यक्रम भी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा.
भवानी नवयुवक मण्डल के मुख्य संरक्षक महंत श्री गौतम दत्त शास्त्री ने मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही भव्य जागरण, 151 किलो की खीरानंद का प्रसाद व भव्य आरती का आयोजन करवाने की सहमति प्रदान करते हुए शरद पूर्णिमा की रात्रि को समस्त आयोजन सुव्यवस्थित करवाने हेतु कई सुझाव दिए. मुख्य परामर्शदाता श्री जीवराज सिँह ने उक्त समस्त आयोजन सुव्यवस्थित करवाने के लिए सभी सदस्यों को पृथक पृथक जिम्मेदारियां सोंपी गई तथा आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मिडिया, प्रिंट मिडिया एंव अन्य माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का सभी से अनुरोध किया.[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now