शाला दर्पण हमेशा अद्यतन रखें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शाला दर्पण हमेशा अद्यतन रखें

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूंडवा मानाराम पचार ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोलियाना एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकों की ढाणी सोलियाना का औचक निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान शाला दर्पण पोर्टल पर कार्मिकों की दैनिक उपस्थिति, विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति, मासिक उपस्थिति, गरिमा पेटिका, अक्षय पेटिका, पुस्तकालय द्वारा दी जाने वाली पुस्तकों का वितरण रजिस्टर, एसएमसी बैंठको का रजिस्टर, अध्यापकों की दैनिक डायरी का गहन अवलोकन किया। कक्षा 1 से 8 तक की वर्क बुक अध्यापन तथा अध्यापकों द्वारा वर्क बुक जांच का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों से हिंदी,अंग्रेजी व गणित के प्रश्न पूछ कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची गई। शाला दर्पण पर बेसलाइन एसेसमेंट, वर्क बुक वितरण एवं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, एसएमसी सदस्यों का पोर्टल पर अपडेशन, विद्यार्थियों के आधार लिंकेज, आधार जन आधार प्रमाणीकरण, सामुदायिक सहभागिता, स्वयं सेवक, बालिका सशक्तिकरण टेब पर विद्यालय की एंट्री को शाला दर्पण पर जांचा गया। शाला दर्पण पोर्टल पर कार्य विभाजन का कैलेंडर विभाग द्वारा जारी किया जा चुका है। संबंधित प्रभारी शाला दर्पण पर प्रतिदिन आवश्यक एंट्री अवश्य अपडेट करें तथा संस्था प्रधान एवं शाला दर्पण इंचार्ज को शाला दर्पण अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now