संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा ने दिए जीरो टाॅलरेन्स के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित
        अजमेर। संभाग स्तरीय कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त  बी.एल. मेहरा ने कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में जीरो टाॅलरेन्स अपनाने के निर्देश दिए।
        संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने  संभाग में कानून और शांति व्यवस्था की विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में जीरो टाॅलरेन्स अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन माह में विभिन्न धार्मिक पर्व एवं त्यौहार मनाए जाएंगे। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टाॅलरेन्स अपनाया जाए। इसके लिए गृह विभाग के द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। समस्त स्त्रोतों से प्राप्त शिकायतों, घटनाओं तथा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।
फिर से गठित हो शांति समिति 
         संभाग में थाना, उपखण्ड तथा जिला स्तर पर शांति समिति का पुर्नगठन किया जाए, इसके लिए प्रस्ताव मांगे जाए। इसमें युवाओं की  भागीदारी अधिक होनी चाहिए। पुलिस एवं प्रशासन दल भावना के साथ कार्य करें। सभी कार्मिक एवं अधिकारी मुख्यालय पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र में गतिविधियों विशेष रूप से नजर रखी जानी चाहिए।
संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जाये 
         इसी प्रकार संवेदनशील क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च किया जाए। सोशियल मीडिया पर चैबीसों घण्टे निगरानी करने की आवश्यकता है। आवश्यकता होने पर क्षेत्र में अतिरिक्त मानवीय संसाधन तैनात किए जाएं। कानून व्यवस्था की दैनिक समीक्षा का तन्त्र लगातार कार्यशील रहना चाहिए। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे तक जिला स्तर पर प्रत्येक उपखण्ड की समीक्षा सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी द्वारा उपलब्ध करानी चाहिए।
अभय कमाण्ड केन्द्र के स्वीकृत कैमरे स्थापित तथा कार्यशील हो
        उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने क्षेत्र में पाबन्द व्यक्तियों का चिन्हीकरण रखें। समाज का सौहार्द बिगाड़ने वालों को सूचीबद्ध किया जाए। शहरी क्षेत्रों में प्रवेश मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। अभय कमाण्ड केन्द्र के स्वीकृत समस्त कैमरे स्थापित तथा कार्यशील हो। क्षेत्र में भेड़ निष्क्रमण के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। खुले बोरवेल को बन्द करवाने की व्यवस्था करें।
सुरक्षित सड़क-सुरक्षित जीवन जरुरी 
      उन्होंने कहा कि मोटर वाहन के अन्तर्गत लगातार कार्यवाही की जाए। कार्यवाही के दौरान तेज गति एवं खतरनाक तरीके से वाहन संचालन, यातायात प्रवाह के विरूद्ध चालन अपराध (लेन ड्राईविंग का उल्लंघन), नशे में वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन संचालन, ओवरक्राउडिंग, यात्राी वाहनों की छतों पर सवारियों को लेकर वाहन संचालन, भार वाहनों में यात्राी का परिवहन, बिना परमिट यात्राी वाहन संचालन, अवैध रूप से सवारी ढाने वाली जीपों-कारों, निर्धारित मानकों की रिफ्लेक्टिव टेप लगाए बिना वाहन संचालन, बिना स्पीड गवर्नर लगे वाहन संचालन, ओवर हाईट तथा ओवर प्रोजेक्शन वाहन संचालन एवं राष्ट्रीय राजमारगों
र्और मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से वाहन की पार्किंग के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। कार्यवाही करने का उद्देश्य सुरक्षित सड़क-सुरक्षित जीवन होना चाहिए।
अनुज्ञापत्र नवीनीकरण नहीं होने पर हथियार जप्त किए जाएं
        पुलिस महानिरीक्षक  रूपिन्दर सिंघ ने कहा कि पुलिस थाना स्तर पर बकाया प्रकरणों में गिरफ्तारी की कार्यवाही करें। क्षेत्रा में बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखें। क्षेत्र के समस्त धार्मिक स्थलों की नियमित गश्त की जाएं। स्थानीय स्तर की जन सुनवाई को प्रभावी बनाए रखें। थाना स्तर पर सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए व्हाट्स एप गु्रप पर सक्रिय रहे। आमजन की भी भागीदारी रहे। नवीनीकरण नहीं कराने वाले हथियार अनुज्ञापत्र धारकों के हथियार जप्त किए जाएं। समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर अंश दीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग, उपखण्ड अधिकारी  महावीर सिंह एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी  विरेन्द्र सिंह डीओआईटी वीसी रूम में उपस्थित रहे। संभाग के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वीसी के माध्यम जुड़े।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now