समरस सहभोज की अनूठी मिसाल- मिलकर खाना खाया, भेद सभी भुलाया, लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में समरसता कार्यक्रम एवं सहभोज का लिया आनन्द

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समरस सहभोज की अनूठी मिसाल- मिलकर खाना खाया, भेद सभी भुलाया,

लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में समरसता कार्यक्रम एवं सहभोज का लिया आनन्द

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सभी मनाते हैं और इस अवसर पर अधिकतर यही देखने को मिलता है कि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाबा साहब के जीवन और कार्यों को याद किया जाता है। उन पर कुछ भाषण दे दिए जाते हैं और प्रतिमा या चित्र पर पुष्पहार अर्पित किए जाते हैं, उन्हें श्रद्धांजलि-पुष्पंजलि दी जाती है। कहीं-कहीं रैली निकाल कर नारे लगा दिए जाते हैं। परन्तु डा. अम्बेडकर की भावनाओं को अपनाने और जीने के लिए कोई आगे आते हुए नहीं दिखाई देता। इस सब लीक पीटने वाले कामों से कुछ अलग हट कर यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में दिखाई देता है। यहां सारे भेदभाव भुलाकर अम्बेडकर की भावनाओं को जीने का प्रयास किया जाकर छात्राओं को उसके लिए जीवन्त ढंग से प्रेरित किया जाता है।

सहभोज द्वारा मिटाए सारे भेद

हाल ही में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जैविभा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में ‘सामाजिक समरसता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया और उसमें आयोजित ‘सह-भोज कार्यक्रम’ में सभी छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। इस सहभोज कार्यक्रम में सबने अपने-अपने घर से भोजन बनाकर साथ लाकर यहां सबके साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के सबके भोजन को सबने मिलकर एक साथ खाया और सारे भेदों को भुलाया। सामाजिक समरसता की यह सबसे बड़ी पहल है, सहभोज। शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने मिलकर इस प्रकार मिलकर घर-घर बने खाने को प्रेमभाव से स्नेहभाव से खाकर समाज के समक्ष अनूठी मिसाल पेश की है। यह कोई पहली बार नहीं किया गया, बल्कि हर साल अम्बेडकर जयंती को इसी प्रकार मनाया जाकर परस्पर सौहार्द्र व भाईचारे की भावना का संदेश घर-घर पहुंचाया जाता है।

डा. अम्बेडकर के प्रति सम्मान

विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मनीष भटनागर ने डा. अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश और बताया कि इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। डा. अंबेडकर विश्वभर में मानवाधिकार आंदोलनकर्ता, संविधान निर्माता और प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now