सावन के अंतिम सोमवार व एकादशी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की  उमड़ी भीड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सावन के अंतिम सोमवार व एकादशी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की  उमड़ी भीड़

मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। श्रावण मास के चौथे व अंतिम सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चना कर व अभिषेक कर शहर में शहर की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इसी के अंतर्गत श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने शिवभक्त सुबह से ही तैयारियाँ जोरो शोरो से करने मे लग गये। कस्बे के प्रमुख शिवालय तारकेश्वर महादेव मंदिर , घुमटेश्वर महादेव मंदिर , चिंताहरण महादेव , कामुंडा महादेव , नारायण बगीची , गणेशजी की बगेची , मिश्रजी की बगेजी , जलेश्वर महादेव मंदिर , मोटोलाव महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की श्रद्धा सैलाब देखने को मिला । सोमवार, 8 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे पुत्रदा एकादशी कहते हैं। शिव जी के भक्तों के लिए सावन महीने का महत्व काफी अधिक है। खासतौर पर इस महीने के सोमवार को शिव जी की विशेष पूजा करने की परंपरा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now