’स्वराज-75 अमृत महोत्सव’ सप्ताह सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर में ’स्वराज-75 अमृत महोत्सव’ सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें सप्ताह भर तक सभी कक्षाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश कुमार गौड़ ने बताया कि देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 12 मार्च से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की शुरूआत की। आज भारत निरंतर नई-नई उपलब्धियां को पार कर रहा है। हर क्षेत्र में भारत आगे है। पर, जब भारत गुलामी की बेड़ियों से जकडा था, तब इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए बहुत से सपूतों ने अनेक कष्ट सहे और अपना बलिदान दिया था। आजादी के संघर्ष और उनके बलिदान की कहानी नई पीढी को ज्ञात होना जरूश्री है। अमृत महोत्सव में उन वीर सुपूतों को याद करना है, जो अपने परिवार और अपना समस्त जीवन केवल देश को समर्पित कर दिया। आजादी का महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म अथवा राज्य का नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय महोत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 75 सप्ताहों तक देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर व्यवस्थापक नंदलाल शर्मा, विमल प्रजापत, बजरंगलाल शर्मा, प्रेमसिंह, जगदेव, सुचित्रा, लोकेश, मनोज, सुभाष सिंह, दिनेश, धीरज, लीला, संगीता, सुशीला, जमुना देवी, नानी देवी, प्रीति देवी, भगवती देवी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सरिता राजपूत ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now