लाडनूं। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर सांवराद गांव के पास एक ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से 17 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक चालक को भी चोटें पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा कर बाद में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। सिंघाना से बाइक पर सवार होकर मिंडासरी जाते हुए ट्रक कके बाईक को टक्कर लगाने से यह हादसा घटित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ के रामेश्वर लाल, रामसिंह जाखड़, श्रवणसिंह आदि ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार मृतक चंद्रप्रकाश (17) पुत्र पप्पूराम जाट निवासी मिंडासरी था। हादसे के समय बाइक चला रहे श्रवण सिंह पुत्र पुत्र हिराराम को भी हल्की चोंटे आई। चालक श्रवण सिंह के हेलमेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।
मृतक चन्द्रप्रकाश था इकलौता पुत्र
परिजनों ने बताया कि श्रवण सिंह व चंद्रप्रकाश सिंघाना में आयोजित हरिराम बाबा के मेले में गए हुए थे। मेले में भाग लेकर दोनों लोग बाइक पर सवार होकर वापिस मींडासरी आ रहे थे। इस दौरान मेगा हाईवे पर सांवराद के समीप ट्रक नं. आरजे 44 जीए 2048 ने बाइक के टक्कर मारी और उसमंें चन्द्रप्रकाश की मौत हो गई। मृतक चंद्रप्रकाश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जो अपने काका श्रवण सिंह के साथ सिंघाणा में आयोजित मेला देख कर वापस आ रहा था। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दी है।







