‘हर घर तिरंगा’ निबंध प्रतियोगिता में सूर्यांशा प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने बताया कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आजादी के अमृत’ महोत्सक’ के तत्वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रींय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पहल है। इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर सूर्यांशा, द्वितीय स्थान पर उषा सारण, तृतीय स्थान पर ललिता बिडियासर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता जैन ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now