132 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए विज्ञान के विभिन्न मॉडल, सुभाष बोस स्कूल में हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

132 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए विज्ञान के विभिन्न मॉडल, सुभाष बोस स्कूल में हुआ आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बहादुर सिंह (सेवानिवृत भौतिक विज्ञान व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामेश्वर सूंठवाल, सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता सोमदत्त नेहरा और विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को समझाना था। इस प्रतियोगिता में कुल 132 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें कुल 4 हाउस में बांटा गया- आर्यभट्ट हाउस, रमन हाउस, कलाम हाउस और विक्रम साराभाई हाउस। सेमीनार प्रतियोगिता में तृतीय स्थान आर्यभट्ट हाउस, दूसरे स्थान पर रमन हाउस और प्रथम स्थान कलाम हाउस ने प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान रमन हाउस (हरित ऊर्जा), दूसरा स्थान आर्यभट्ट हाउस (हरित ऊर्जा) और प्रथम स्थान आर्यभट्ट हाउस (जल सरंक्षण) ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान विक्रम साराभाई (अपशिष्ट प्रबंधन), दूसरा स्थान कलाम हाउस (उभरती प्रौद्योगिकी) और प्रथम स्थान आर्यभट्ट हाउस (सतत् क़ृषि) ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण रुपरेखा ललित ठोलिया द्वारा बनाई गई। ऐसे आयोजन विद्यालयों में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के दिनों को मनाने की परंपरा को बढ़ावा देते हैं, साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन शक्तिसिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now