लाडनूं के सुजला चौराहे पर किसान जन जागरण जत्थे का स्वागत आज, डीडवाना की जनसभा से पूरे जिले में चलेगा अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुजला चौराहे पर किसान जन जागरण जत्थे का स्वागत आज, डीडवाना की जनसभा से पूरे जिले में चलेगा अभियान

लाडनूं (kalamkala.in)। किसान जन जागरण जत्था एक मार्च को सुबह 10 बजे जिला चूरु से जिला डीडवाना-कुचामन में प्रवेश करेगा। इस जत्थे की अगुवाई अखिल भारतीय किसान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद अमराराम, अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बीजू कृष्णन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव किशन पारीक और किसान सभा नागौर के जिला अध्यक्ष भागीरथ नेतड़ करेंगे। लाडनूं के सुजला कालेज के चौराहे पर इन सभी किसान नेताओं का स्वागत किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा अमेरिका ट्रेड डील, बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, मनरेगा विधेयक, हाईटेंशन लाईनों में मुआवजा राशि केन्द्र सरकार के विधेयक 2013 के अनुसार, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा, किसान कर्जा माफ और अन्य किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। जिला अनूपगढ, श्री गंगानगर, बीकानेर, चूरु की जनसभाओं के बाद जन जागरण अभियान जत्था की तरफ से एक मार्च को एक आमसभा नगर परिषद कार्यालय डीडवाना के सामने रखी गई है। जिसमें सभी किसान नेताओं द्वारा सम्बोधित किया जायेगा। सभी लोगों से एक मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुजला कालेज जसवंतगढ़ पहुंचकर किसान नेताओं स्वागत करने की अपील की गई है। ये सभी किसान नेता वहां से काफिले के रूप में नगर परिषद कार्यालय डीडवाना के सामने पहुंचेंगे और किसानों की आमसभा में प्रातः 11 बजे भाग लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now