अमेरीका के वैश्विक चिकित्सक संगठन डोरी इंटरनेशनल के 150 डाक्टर देंगे भारत में नि:शुल्क सेवाएं, डोरी यूएसए के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राठौड़ का आरटिया की ओर से स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अमेरीका के वैश्विक चिकित्सक संगठन डोरी इंटरनेशनल के 150 डाक्टर देंगे भारत में नि:शुल्क सेवाएं,

डोरी यूएसए के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राठौड़ का आरटिया की ओर से स्वागत

जयपुर (बाबूलाल सैनी)। डाक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल डोरी अमेरिका यूएसए के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह राठौड़ का अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आरटिया राजस्थान के मुख्य संरक्षक आशीष सराफ, मुख्य सलाहकार कमल कन्दोई व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत के नेतृत्व में राजस्थान विधानसभा के पास ज्योति नगर पुलिस थाना जयपुर के सामने स्थित अभयम् 121ए में स्वागत किया गया।
आयोजित समारोह में डॉ. राठौड़ ने बताया कि डोरी दुनियाभर के डेढ सौ डाक्टरों का संगठन है, जिसमें यूएसए, कनाडा, जर्मनी, दुबई, यूएई, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, तजाकिस्तान , अफ्रीका आदि देशों के चिकित्सक जुड़े हुए हैं, जो एसएमएस सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में डोरी के डाक्टर्स निःशुल्क कंसल्टेंसी देंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बाहर के चिकित्सक आर्थिक रूप से मदद भी करेंगे। इस अवसर पर आरटिया विजय गर्ग, ज्ञान प्रकाश, सलाहकार रमेश गांधी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.रवि गोयल, कैलाश शर्मा, गिरीराज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष संजय पाराशर, योगेश गुप्ता, एचएम जौहरी, सौरभ शर्मा, विनोद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now