बाल संसद के द्वारा जानी चुनाव प्रणाली दुर्गा कंवर ने हैड गर्ल ,गुड्डी ईनाणियां और सरला जेठू सहायक हैड गर्ल निर्वाचित हुए 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाल संसद के द्वारा जानी चुनाव प्रणाली

दुर्गा कंवर ने हैड गर्ल ,गुड्डी ईनाणियां और सरला जेठू सहायक हैड गर्ल निर्वाचित हुए 
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। यहाँ के सेठ रामचंद्र रामनिवास सारडा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रणाली का पाठ पढ़ाते हुए बेटियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।ग़ौरतलब है कि बाल संसद के लिए चुनावी नोटिफिकेशन,नामनिर्देशन पत्र,जाँच,आवेदन वापिस लेने,चुनाव चिह्न आबंटन,आचार संहिता,प्रचार-प्रसार और एजेंडा बताकर मतदान के लिए निवेदन से लेकर मतदान,मतगणना,विजेता प्रमाण पत्र और शपथग्रहण समारोह तक की प्रक्रिया से सभी बेटियों को अवगत कराया गया।इस चुनावी दौड में कक्षा आठ से लेकर बारहवीं तक की बेटियों ने अपना भाग्य आजमाया ।कुल दश अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा और दुर्गा कंवर कक्षा 12 ने 279 में से 66 मत लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं दूसरा स्थान सरला जेठू कक्षा 11 ने दूसरा और गुड्डी ईनाणियां कक्षा 12 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा आठ से बारहवीं तक की बेटियों को माध्यमिक भाग में मताधिकार दिया गया था।तीनों ही बेटियाँ खेल और अनुशासन के साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं ।तीनों के समन्वय से विद्यालय की हर गतिविधि को सुचारु संचालन में सहयोग मिलेगा ।प्राचार्य भंवरलाल जाट ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से बेटियों को दोहरा लाभ मिलता है।जहाँ एक ओर विद्यालय में अनुशासन की स्थापना के साथ सकारात्मक वातावरण बनता है वहीं बेटियों के आत्मविश्वास में अभिवृद्धि के साथ नेतृत्व क्षमता बढती है।व्यक्तित्व-निर्माण में ऐसी गतिविधियों से चार चाँद लग जाते हैं ।इस अवसर पर मतदान दल के पीठासीन अधिकारी अरूणा वर्मा,मतदान अधिकारी सेवाराम छरंग,हनुमान ईनाणियां और विजयलक्ष्मी गौड ने सहयोग किया तथा मतगणना पर्यवेक्षक डॉ सुचिता झा के नेतृत्व में सोनम,विमला बारठ के साथ -साथ किरण शर्मा ने भी सहयोग किया।इस चुनावी प्रक्रिया में व्याख्याता सरला जाखड ने रिटर्निग ऑफिसर और जुगलकिशोर जोशी ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।अमित गुप्ता,अशोक मेहरा और धीरेन्द्र सिंह ने आचार संहिता की पालना और प्रचार के दौरान मतदाताओं को अनर्गल तरीके से प्रभावित नहीं करने का प्रभार संभालाते हुए कानूनी व्यवस्था को बनाए रखा।
शपथग्रहण समारोह में व्याख्याता सुनीता माथुर और सुचिता झा ने तीनों नव निर्वाचित बेटियों को कर्तव्यों की शपथ दिलाई।नव निर्वाचित बेटियों ने मतदाताओं का आभार जताया।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now