राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किए ब्रह्मा जी के दर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
अजमेर। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री गोपाल कृष्ण व्यास शनिवार को पुष्कर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। श्री व्यास ने पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सभी के लिए आस्था का केंद्र है। सरकार इसके विकास के लिए प्रयासरत है। समस्त नागरिकों को राष्ट्रध्वज के साथ देशभक्ति पूर्ण वातावरण में स्वाधीनता दिवस मनाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों के साथ-साथ एक मानव के रूप में कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now