राजस्थान भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर किए 29 पदाधिकारी शामिल, सीआर चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष और जगबीर छाबा प्रदेश महामंत्री बने 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर किए 29 पदाधिकारी शामिल,

सीआर चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष और जगबीर छाबा प्रदेश महामंत्री बने 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर प्रमुख लोगों का मनोनयन किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और जगबीर छाबाको प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से नागौर जिले में हर्ष व्याप्त है। पूर्व कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के घोषित किए गए पदाधिकारियों में बाबा बालकनाथ योगी, सुखबीर जौनपुरिया, सी.आर. चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाधीच, श्रीमती संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभुलाल सैनी, जितेन्द्र गोठवाल व श्रवण सिंह बगडी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री पद पर भजनलाल शर्मा, श्रीमती दिया कुमारी, जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल व मोतीलाल मीणा को मनोनीत किया गया है। विजेन्द्र पूनियां, श्रीमती प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानुप्रताप सिंह, श्रीमती नीलम गुर्जर, डॉ. महेन्द्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनन्तराम विश्नोई, श्रीमती कृष्णा कटारा व पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज गुप्ता तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. श्याम अग्रवाल को मनोनीत किया गया है। यह आदेश प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जारी किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now