देश के 400 से अधिक तपस्वी-तपस्विनियों की वार्षिक तपस्या का पारणा सोमवार को, आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में जैन विश्व भारती में होगा आयोजन, तपस्विनियों के अभिनंदन का दौर जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश के 400 से अधिक तपस्वी-तपस्विनियों की वार्षिक तपस्या का पारणा सोमवार को,

आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में जैन विश्व भारती में होगा आयोजन, तपस्विनियों के अभिनंदन का दौर जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन धर्म की वर्षी-तपस्या एवं अठाई करने वालों का यहां लगातार अभिनंदन किया जा रहा है। स्वर्णिम भारत कॉलोनी में कमला देवी सुराणा का तप अभिनंदन यहां के करिअर मंत्र संस्थान एवं लाडनूं विकास मंच की ओर से किया गया। संस्थान की निदेशक सुनीता वर्मा एवं सदस्य शीतल कंवर, संतोष गोलछा, चंदा कोचर, मधु भंसाली, नीति नाहर, तारा बोथरा ने उन्हें अभिनंदन पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में रोहित सुराणा, मोहित सुराणा, चंद्रेश गोलछा प्रकाश राणा व डा. शंकर आकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसी प्रकार आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के पर्व पर देश भर से 400 से अधिक तपस्वी भाई-बहन इस दिन अपनी वार्षिक तपस्या का पारणा आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में करेंगे। महामंत्री निर्मल कोटेचा ने बताया की तपस्वियों के साथ 5000 से अधिक श्रद्धालु देश के विभिन्न क्षेत्रों से इस अवसर पर उपस्थित हो रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक संजय खटेड ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा देशभर से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रवास व्यवस्था समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ता पूर्ण सक्रियता के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now