लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री,

लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

लाडनूं (kalamkala.in)। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर स्थानीय कमल चौक से सुजला ट्रेवल्स की ओर से संचालित तीर्थयात्रियों की एक बस को पार्षद व समाजसेविका सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुजला ट्रेवल्स के संचालक अभिलाष पंवार ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए जा रही यह बस उज्जैन, ओंकारेश्वर, सांवरिया सेठ व नाथद्वारा का सफर करेगी। 4 दिन और 5 रात की इस यात्रा के निर्धारित समय के अनुसार बस पहले सावन सोमवार 3 अगस्त को रवाना होकर मंगलवार 4 अगस्त को उज्जैन पहुंच कर दो दिन रुकेगी। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, संदीपनी आश्रम, उज्जैन कॉरिडोर आदि के दर्शन करेंगे। फिर गुरुवार 6 अगस्त को ओंकारेश्वर में एक दिन रहेंगे, जहां ओंकारेश्वर मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर के दर्शनों के साथ गोदावरी नदी का दर्शन लाभ भी मिलेगा। तत्पश्चात् 7 अगस्त शुक्रवार को सांवरिया सेठ व नाथद्वारा पहुंच कर दर्शन करेंगे और फिर 8 अगस्त शनिवार को सवेरे वापस लाडनूं लौटेंगे। इस तीर्थयात्रा बस में यात्रा संचालक अभिलाष पंवार के नेतृत्व में 40 महिला-पुरुष यात्री तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ में सभी स्थानों पर खाने- पीने, रहने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए व्यवस्थार्थ हलवाई व कामगारों को भी साथ में लिया गया हैं। इस बस की रवानगी से पूर्व श्यामसुंदर पंवार व सुमन पंवार ने विधि-विधान पूर्वक पूजन कार्य सम्पन्न किया। तत्पश्चात् पार्षद सुमित्रा आर्य ने सभी यात्रियों सहित बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बाबूलाल सांखला, हनुमंत सिंह परिहार, विनोद चौहान, मोतीलाल सांखला, महेश तंवर, अभिनेष पंवार, पूजा पंवार, सपना पंवार, अमित पंवार, प्रदीप पंवार, अभिनव पंवार, निशांत पंवार आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now