भगवान शिव से की देश को विकसित भारत बनाने और लाडनूं के विकास की कामना, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने किया पहले सावन सोमवार को शिव का जलाभिषेक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भगवान शिव से की देश को विकसित भारत बनाने और लाडनूं के विकास की कामना,

रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने किया पहले सावन सोमवार को शिव का जलाभिषेक

लाडनूं (kalamkala.in)। रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने पहले सावन सोमवार के अवसर पर सर्वत्र सुख-समृद्धि और शांति व विकास की कामना को लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने यहां प्राचीन पावर हाउस स्थित श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर में पहले सावन सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा करवाई गई प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात् इस बिजलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सुमित्रा आर्य ने देश की शांति, खुशहाली और विकसित भारत के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने लाडनूं शहर के विकास, उन्नति, आपसी सद्भाव, साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए भी भगवान से प्रार्थना की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now