राज्य में तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी एआईएमआईएम- जावेद अली, एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से कहा नागौर जिले की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य में तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी एआईएमआईएम- जावेद अली

एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से कहा नागौर जिले की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी की लाडनूं में विशाल जनसभा 15 सितम्बर को
लाडनूं। ऑल इंडिया मजलिसे इतेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुदीन ओवैसी के 15 सितम्बर को लाडनूं दौरे के नजर एआईएमआईएम के प्रदेश प्रभारी व प्रवक्ता जावेद अली खांन ने मंगलवार को यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभास्थल देखने केसाथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली ने कहा कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम राजस्थान की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि नागौर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। जावेद अली ने प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कहते हुए बताया कि चुनाव से पूर्व एआईएमआईएम द्वारा बसपा, रालोद, माकपा आदि छोटी एवं क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया जाएगा। सब एक मंत्र पर आकर राज्य में तीसरी ताकत के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम सभी 36 कौमों की पार्टी है और धर्म व जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती बल्कि मानवता के आधार पर सबको एक समझती है। उन्होंने बताया कि लाडनूं में एआईएमआईएम केे राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ओवैसी 15 सितम्बर को लाडनूं में सुनारी रोड स्थित नाईट क्रिकेट मैदान में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे, जिसकेे लिए कार्यकर्ता निरन्तर जन सम्पर्क एवं प्रचार-प्रसार मे ंलगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस सभा में समूचे क्षेत्र के 30 हजार से अधिक लोग इकट्ठे होंगे और अपने राष्ट्रीय नेता को सुनेंगे।

देश की 3 हजार जातियों को साथ लेकर चलेंगे

प्रदेश प्रवक्ता जावेद अली ने केन्द्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से विफल बताया और कहा कि देश में आम जनता के मूलभूत मुद्दों को भुलाया जाकर उन्हें जाति और धर्म के नाम पर विभाजित किया जा रहा है। देश में अल्पसंख्यक और दलितों के वोट तो सबको चाहिए, लेकिन उनका भला करने वाला कोई नहीं है। केवल एआईएमआईएम देश की समस्त 3000 जातियों एवं उपजातियों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा प्रदेश में सबके लिए हर स्तर पर समान रूप से निःशुल्क शिक्षा, बेरोजगार युवाओं के लिए भटकने की स्थिति को समाप्त करके उनके लिए पर्याप् रोजगार उपलब्ध करवाना, महिला उत्पीड़न को समाप्त करना, मॉब-लिचिंग के हालात को खत्म करना तथा सामाजिक समानता के लिए एआईएमआईएम काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने बड़ी-बड़ी बातें की है, लेकिन किया कुछ नहीं। गहलोत ने रोजगार देने की बात की, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी और खामियां रख कर उसे खोखली साबित की है। प्रेस कॉंफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता जावेद अली खां के साथ एआईएमआईएम के क्षेत्रीय संयोजक हाजी आसिफ हबीबखानी, रोशन खां दायमखानी, अमजद खां मोयल व रियाज मोहम्मद चायनाण उपस्थित रहे।

[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now