ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2022-23 का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2022-23 का शुभारम्भ
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल- 2022 का शुभारम्भ सोमवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल मूण्डवा में मुख्य अतिथि खींवसर विधायक नारायण बेनिवाल, विशिष्ट अतिथि मूण्डवा प्रधान प्रतिनिधि रेवन्तराम डांगा, मनीराम खींचड तहसीलदार, विकास अधिकारी मनवीर बेनिवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानाराम पचार, नवीन पुनिया प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल मूण्डवा व समस्त पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मूण्डवा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस खो – खो, कब्बडी, हॉकीी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, शुटिंगवॉल खेलों में कुल पुरूष व महिला वर्ग की पंजीकृत 142 के 1644 खिलाडिया में मार्च पास्ट में भाग लिया। रंगारग प्रस्तृति के साथ सम्पन हुआ, जिनमें विजेता टीमों का मुकाबला द्वितीय राउण्ड में दिनांक 13 को होगा। खो-खो महिला वर्ग में विजेता टीमें- बुनरावता, भदोरा, माणकपुर, शंखवास, अडवड व गोठडा वॉलीबॉल पुरूष वर्ग में विजेता टीमें- सैनणी, मुन्दियाड, गेलोली, डिडिया कला, संखवास, वॉलीबॉल महिला वर्ग में विजेता टीमें ग्वालू (ग्वालू व माणकपुर के मुकाबला) ग्वालू टीम का जिला स्तर पर चयन, शूटिंग पुरूष वर्ग में विजेता टीमें- फिडौद, जनाणा, गेलोली, गोठडा, खजवाना। कब्बडी पुरूष व महिला वर्ग, हॉकी पुरुष व महिला वर्ग व टेनिस वॉल क्रिकेट पुरूष व महिला वर्ग का समाचार लिखे जाने तक टीमों का मुकाबला जारी रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now