लाडनूं के नवदीप हॉस्पिटल में आयोजित किया गया निःशुल्क निःसंतानता जांच एवं उपचार शिविर, 55 दम्पतियों ने उठाया लाभ


लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तेली रोड पर राहूगेट के पास स्थित नवदीप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निःशुल्क निःसंतानता जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन जोधपुर के कमला नगर हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में निःसंतानता से पीड़ित दंपतियों के लिए जांच, परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान कुल 55 मरीजों (दंपतियों) का निःशुल्क पंजीकरण, जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में कमला नगर हॉस्पिटल जोधपुर की डॉ. सुगंधा गोयल, डॉ. नेहा अग्रवाल (आईवीएफ विशेषज्ञ) ने
निःसंतानता से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया। स्थानीय नवदीप हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से कमला नगर हॉस्पिटल, जोधपुर द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा शिविर में लाभ लेने वाले सभी मरीजों का आभार ज्ञापित किया गया।







