लाडनूं में उपखण्ड स्तरीय भव्य समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विशेष व उल्लेखनीय कार्यों के लिए 51 लोगों का तथा पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का किया गया सम्मान, समाजसेवा के लिए जेपी टाक व पत्रकारिता के लिए अनूप तिवाड़ी का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में उपखण्ड स्तरीय भव्य समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विशेष व उल्लेखनीय कार्यों के लिए 51 लोगों का तथा पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का किया गया सम्मान,

समाजसेवा के लिए जेपी टाक व पत्रकारिता के लिए अनूप तिवाड़ी का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। 77वें गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन यहां डा. एस.आर. गुहराय स्टेडियम में उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में विधायक मुकेश भाकर ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान, सामुहिक परेड, योग एवं व्यायाम प्रदर्शन, देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुति व पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम सराहनीय रहे। विधायक मुकेश भाकर, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, पालिकाध्यक्ष रावत खां आदि ने अपने सम्बोधन में सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लाडनूं क्षेत्र के 51 जनों को किया गया उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित 

इस अवसर पर विशिष्ट उपलब्धि या उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए उपखंड क्षेत्र के कुल 51 लोगों का सम्मान उपखंड प्रशासन की तरफ से किया गया। इनमें 7 विद्यार्थी, 1 खिलाड़ी, अध्यापक, व्याख्याता आदि शिक्षक समुदाय से 11 को, ग्राम पंचायत सांवराद के प्रशासक सुधीर चोटिया, सहायक विकास अधिकारी दुलाराम भामू, चिकित्सक डॉ. परवेज भाटी, पीडब्ल्यूडी के जेईएन राजेश कुमावत, पटवारी रामावतार स्वामी व गोपाल गुर्जर, तहसील के लेखाकार मोहम्मद अकरम खान, नगर पालिका के कनिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, 6 पुलिस कांस्टेबलों, नगर पालिका के जमादार महेंद्र कुमार, 2 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जेपी टाक (रसगुल्ला हाउस) को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाने एवं अन्य सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज़ टीवी चैनल के संवाददाता अनूप तिवाड़ी को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि तिवाड़ी आकाशवाणी के लोकगायक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय रंगमंचीय कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी है।

वीरों और वीरांगनाओं का किया गया सम्मान

इस उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भारत विकास परिषद लाडनूं द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लाडनूं क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को शॉल, दुपट्टा व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर 18 वीरांगनाओं का सम्मान ओर 13 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया और साथ ही लाडनूं उपखंड के 10 प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान भी किया। इस कार्यक्रम का सौजन्य स्व.तुलसी देवी जाजू कि स्मृति में सचिव सुरेश जाजू (जाजू स्टोर) परिवार द्वारा किया गया। इसमें भारत विकास परिषद के संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, अध्यक्ष बृजेश महेश्वरी, रमेश जाजू, सुशील कुमार पीपलवा, हंसराज सोनी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, सचिव सुरेश जाजू, सहसचिव ललित नारायण सोनी, सुशील दाधीच, सांवर मल प्रजापत, नौरतन मल तुनगरिया आदि ने उपस्थित रहे कर सबका सम्मान किया।

इन सब प्रमुख जनों की रही उपस्थिति 

इस उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम श्रीमती मीनू वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण, विधायक मुकेश भाकर, तहसीलदार अनिरूद्ध देव पांडेय, थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, नगर पालिका चैयरमेन रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खींची, अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य, राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. भरत कसेरा, पार्षद मनसब खां, हाजी सतार खां, अमजद खां, मोहनसिंह चौहान, हनुमान मल जांगिड़, डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, सुरेश जाजू, बृजेश माहेश्वरी, सुशील दाधीच, सुशील पीपलवा, हंसराज सोनी, जलदाय विभाग के पूर्व सहायक अभियंता नोरतन मल रैगर, ललित सोनी, सांवरमल प्रजापत आदि एवं भारत विकास परिषद के अन्य वरिष्ठ सदस्यगण तथा सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी और सभी विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीवण बगड़िया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now