लाडनूं रेलवे स्टेशन पर ‘कन्या सुरक्षा सर्किल’ का भव्य उदघाट्न समारोह आयोजित, ‘नि:शुल्क पेप स्मेयर टेस्ट शिविर’ के पोस्टर का किया विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर ‘कन्या सुरक्षा सर्किल’ का भव्य उदघाट्न समारोह आयोजित, ‘नि:शुल्क पेप स्मेयर टेस्ट शिविर’ के पोस्टर का किया विमोचन

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को ‘कन्या सुरक्षा सर्किल’ का उद्घाटन किया गया। यह कन्या सुरक्षा सर्किल अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में लाडनूं तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्मित है। अ.भा. तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका सायर बैगवानी व परामर्शक रंजू खटेड़, महिला मंडल लाड़नूं की संरक्षिका सुशीला बोकड़िया ने इसके उद्घाटन की रस्म अदायगी की। इस दौरान राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों ने तिरंगा झंडा फहराया व राष्ट्र गीत का सामुहिक संगान किया। इसी अवसर पर 4 फरवरी को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में लाडनूं महिला मंडल के तत्वावधान में आयोज्य ‘नि:शुल्क पेप स्मेयर टेस्ट शिविर’ कार्यक्रम के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

महिलाएं और कन्याएं बढ़ रही हैं गुरुओं की कृपा से आगे

कार्यक्रम में महिला मंडल संरक्षिका सायर बैंगाणी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी बहनों को आगे बढ़कर कार्य करना है। कन्याएं किसी से कम नहीं रही हैं। गुरुओं की कृपादृष्टि व प्रमुखों के आशीर्वाद से आज महिलाओं और कन्याओं की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। हमारी कन्याएं किसी रूप में पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महिला मंडल की परामर्शक रंजू खटेड़ ने कहा कि ‘कन्या सुरक्षा सर्किल’ का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंडल मंत्री लीना दूगड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में उपमंत्री रेणु कोचर ने आभार ज्ञापित किया।

इन सबकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष समता बोकड़िया, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, प्रचार-प्रसार मंत्री सुमन नाहटा, संगठन मंत्री मीनू बोथरा, श्राविका-गौरव डा. माणक बाई कोठारी और सुश्री कमलाबाई कठौतिया व सभी सदस्य बहनें बहुत संख्या में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री सुनीता बैद ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now