राज्य स्तर पर चयनित 9 विद्यार्थियों का किया गया सम्मान, अन्य विद्यार्थी भी पुरस्कृत, सुभाष बोस स्कूल में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य सेवा शिविर प्रारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य स्तर पर चयनित 9 विद्यार्थियों का किया गया सम्मान, अन्य विद्यार्थी भी पुरस्कृत,

सुभाष बोस स्कूल में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य सेवा शिविर प्रारंभ

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में गुरुवार को समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश आदि कुल 11 दलों में वर्गीकृत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार तिवाड़ी ने की। मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा के प्राचार्य जयपाल शर्मा और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी कालीप्रसाद शर्मा व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा रहे।

सिखाए सफलता के गुर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए। अध्यक्षता करते हुए रामकुमार तिवाड़ी ने शिविर के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले 21 विद्यर्थियों में से विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयनित 9 विद्यर्थियों का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इसके अलावा अक्टूबर माह में तिमाही टेस्ट के दौरान प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर मोमेंट से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वल्लन से की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी शक्तिसिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now