लाडनूं में क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत फसल कटाई का कार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत फसल कटाई का कार्य

लाडनूं। तहसील के ग्राम चंद्राई और खानपुर में रायड़ा की क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत फसल को संबंधित किसान और भू-अभिलेख निरीक्षक की उपस्थिति में कटाई का कार्य किया गया। इस दौरान निंबीजोधा के अभिलेख निरीक्षक जगदीश स्वामी और कसूम्ंबी के भूअभिलेख निरीक्षक बजरंग लाल कुमावत उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शीतलहर और पाले से फसल खराबे के लिए राज्य सरकार से प्राप्त विशेष गिरदावरी के आदेश पर लाडनूं तहसील कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए तहसील के कार्मिकों ने दिन-रात कार्य करते हुए गिरदावरी में नागौर में प्रथम और राज्य में चतुर्थ स्थान पर रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now