Ladnun किसानों ने ज्ञापन देकर की अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Ladnun लाडनूं। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन यहां तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर को देकर अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में जवान और किसान के रिश्ते को दर्शाते हुए अग्निपथ योजना को भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और इसके सेना भर्ती में दूरगामी प्रभाव ठीक नहीं होना बताया गया। जवानों की सेना में पक्की नौकरी की सीधी भर्ती बंद कर देने, थल सेना और वायु सेना में पक्की भर्ती की शुरू की जा चुकी प्रक्रिया को बंद कर देने आदि के विरोध करते हुए इन महत्वपूर्ण निर्णयों को लागू करने के लिए किसी भी तरह की न्यूनतम प्रक्रिया का पालन नहीं करने और संसद की रक्षा मामलों की स्थाई समिति के सामने प्रस्ताव की चर्चा नहीं किउ जाने को आश्चर्यजनक बताया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भंवरलाल सारण, सचिव रूपाराम गोरा, मांगूराम सारण, दुर्गारारम, भंवरलाल ढाका आदि शामिल थे।
सारण अध्यक्ष व गोरा सचिव बने
इससे पूर्व अखिल भारतीय किसान सभा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से भंवरलाल सारण को तहसील अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा रूपाराम गोरा को सर्वसम्मति से सचिव चयनित किया गया। तहसील कमेटी के सदस्यों के रूप में मदनलाल बेरा, श्रवणलाल बेरा, गोपीराम, मनीराम, मोहनराम जानूं, पन्नालाल भामूं, भंवरलाल ढाका, दुर्गाराम खीचड़, सोहनराम खीचड़, मांगूराम सारण व किशनाराम सारण शामिल किए गए। 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now