तिलोटी में उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा व डोबरा से मिठड़ी तक सड़क निर्माण की जाएगी, मीठड़ी में उपतहसील खोले जाने पर ग्ररमवासियों ने किया विधायक का अभिनन्दन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिलोटी में उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा व डोबरा से मिठड़ी तक सड़क निर्माण की जाएगी,

मीठड़ी में उपतहसील खोले जाने पर ग्ररमवासियों ने किया विधायक का अभिनन्दन

लाडनूं। तहसील के ग्राम मीठड़ी में उप तहसील खुलवाए जाने पर एक समारोह का आयोजन करके ग्राम पंचायत मिठड़ी की ओर से विधायक मुकेश भाकर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक के आगमन पर ढोल-ताशे बजाकर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम बाजारी ने विधायक भाकर से डोबरा गांव से मीठड़ी गांव तक की 3 किलोमीटर की सड़क का डामरीकरण करवाने की मांग की एवं मीठड़ी में विद्युत निगम का एईएन कार्यालय, वाटर वक्र्स कार्यालय खुलवाने की मांग की। विधायक भाकर ने अपने सम्बोेधन में तिलौटी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने एंव डोगरा से मीठड़ी तक की सड़क का डामरीकरण करवाने की घोषणा कर चुनाव से पहले सभी मांगो को शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मीठड़ी सरपंच लक्ष्मीदेवी बाजारी, समाजसेवी भगवानाराम बाजारी, एडवोकेट गुलशेर खान, प्रधान हनुमाना राम कासनिया, नगर पालिका चेयरमैन रावत खान, सरपंच नीरज चैधरी, सरपंच सुधीर शर्मा, बेगाराम पूनिया, कैलाश निठारवाल, कानाराम जोशी, हनुमान जांगिड़, गणपत जाट, मुस्ताक खान, गुलाब मनिहार, श्याम लाल भाटी, लक्ष्मण प्रजापत, कानाराम कड़वासरा, राजकुमार बाजारी, भंवरलाल जाखड़, समाजसेवी पन्नाराम भामू सहित अनेक गणमान्य जनों ने विधायक मुकेश भाकर का को साफा माला पहनाकर एंव प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now