लाडनूं में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव को मिली लाॅरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से धमकियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव को मिली लाॅरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से धमकियां

लाडनूं। यहां किसी लाॅरेंस विश्नोई सोपू ग्रुप की ओर से भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट हरिराम मेहरड़ा  के इंस्टाग्राम एकाउंट पर बार-बार धमकी दी गई है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी गई है। एडवोकेट मेहरड़ा ने बताया कि 11 अप्रेल को रात्रि 11.14 बजे एक मैसेज मिला, जो इंस्टाग्राम आईडी लाॅरेंस विश्नोई सोपू ग्रुप से आया था। इसमें ‘हेला राम राम जी एडवोकेट साब, हमारे भैया को परेशानमत करो, वरना तुमहारी जिन्दगी खराब कर देंगे। – सानू ग्रुप लास्ट वार्निंग’ इसके बाद फिर 12 अप्रेल को सुबह 8.53 बजे एक मैसेज और आया, जिसमें लिखा था, ‘हेलो, एडवोकेट साब’। इसका जवाब एडवोकेट मेहरड़ा ने 2.25 बजे जवाब दिया, ‘बोलो।’ इस पर वापस जवाब आया, ‘परेशान मत करो, हमारे भाइयों को, मेरे पर्सनल मैटर मे मत घुस’। इसका जवाब वकील ने 4.32 पर भेजा कि ‘कौनसा मैटर’ और ‘आरप कौन हो’ वगैरा। फिर धमकियां मिली। साथ ही 20 जनवरी को 10.53 बजे वकील की एक पोस्ट, जिसमे उनकी खुद की फोटो है, उस पर इंस्टाग्राम आईडी ‘लाॅरेंस बिश्नोईसोपू ग्रुप’ नाम के व्यक्ति ने लिखा, ‘मेरे पर्सनल मैटर में मत घुस, ओके, लास्ट वार्निंग, अगली बार वार्निंग नहीं सीधा… ओके।’ इसके बाद फिर लिखा, ‘जो है, उसको वैसा ही रहने दे, नहीं तो फिर औकात दिखा देंगे।’ फिर लिखा, हट एमसी।’ आदि द्वारा धमकियां दी। मेहरड़ा का कहना है िकवे भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव है और शोषित, पीड़ित, वंचित, अल्पसंख्यक, किसान आदि वर्गों की आवाज आएदिन उठाते रहे हैं। इससे असामाजित तत्वों द्वारा जलन होने से ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने लाॅरेंस बिश्नोई ग्रुप से अपनी रक्षा की मांग पुलिस से की है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now