लाडनूं में समाज से सार्वजनिक महिला काॅलेज व चिकित्सालय खोले जाने की अपील, रोजा इफ्तार दावत में बड़ी संख्या में उमड़े रोजेदार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में समाज से सार्वजनिक महिला काॅलेज व चिकित्सालय खोले जाने की अपील,

रोजा इफ्तार दावत में बड़ी संख्या में उमड़े रोजेदार

लाडनूं। यहां जावा बास की भट्टा काॅलानी स्थित सार्वजनिक मैदान में रोजा इफ्तार की विशाल दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नमाज भी अदा की गई और देश की खुशहाली की दुआ की गई। हाजी रावत खां मलकाण के परिवार की ओर से नियाज मोहम्मद खान द्वारा आयोजित इसरोजा इफ्तार दावत में हजारों रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर नियाज मोहम्मद खां ने युवाओं व रोजेदारों का इस्तकबाल करतेे हुए सभी मुस्लिमों से महिला शिक्षा को बढावा देने के लिए समाज की ओर से एक महिला काॅलेज खोले जाने और सार्वजनिक चिकित्सा की व्यवस्था के लिए एक समाज के स्तर पर चिकित्सालय खोले जाने की अपील की। उन्होंने इस रोजा इफ्तार पार्टी देश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भवरु खां टांक, पीसीसी मेम्बर शौकत खां, पार्षद मुनसब खां, सुजला जिला बनाओ संधर्ष समिति के संयोजक मो. मुश्ताक खान कायमखानी, हाजी नानू खां, हाकम अली खां, हुसैन खां, हबीब खां, मोहसिन खां, निवाज मोहम्मद खां, जाकिर खां, अल्लानूर सिलावट, शाहरुख फौजी, मोसिम लुसार, यासीन खां, अल्ताफ, अब्दुल्ला, सुल्तान खां, इस्माईल खां जयपुर, मोती खां, मुराद खां लाडवाण, आजाद खां, जाकिर खां, हाकम अली खां, हुसैन खां, आरीफ मावा, मोती खां मुनखानी, इब्राहिम खां, हाजी यासीन खां, हाजी सतार खां, हाजी इब्राहिम खां आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now