अब सिर्फ एक काॅल में होगी पानी की समस्या दूर- लाडनूं में पेयजल समस्या निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए जलदाय विभाग की कवायद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब सिर्फ एक काॅल में होगी पानी की समस्या दूर-

लाडनूं में पेयजल समस्या निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित,

गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए जलदाय विभाग की कवायद

लाडनूं। सामने आ रही भीषण गर्मी में क्षेत्र में कहीं भी पेयजल की किल्लत पैदा नहीं होने पाए, इसके लिए जलदाय विभाग ने कमर कस ली है। अब उपभोक्ता अपने घर बैठे ही पानी की सप्लाई व समस्या से सम्बंधित कोई भी शिकायत आसानी से दर्ज करवा पाएंगे। इसके लिए लाडनूं के जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01581-226038 पर पेयजल सहित आमजन की विभाग से जुड़ी अन्य समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। रूम की सेवाएं गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इस कंट्रोल रूम में 4 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें एक कनिष्ठ अभियंता सहित 3 कार्मिकों की ड्यूटी पर रहेंगे। कंट्रोल रूम के प्रभारी लाडनूं के सहायक अभियंता गोविंद राम बेरा होंगे। कंट्रोल रूम में कनिष्ठ अभियंता निखिल खंडेलवाल, पंप चालक द्वितीय राजेश भोजक, चैकीदार हनुमान राम व ओम प्रकाश गौड़ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता निखिल खंडेलवाल के द्वारा दैनिक जलापूर्ति की गुणवत्ता को लेकर संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निवारण की रिपोर्ट सहायक अभियंता गोविंद बेरा को देनी होगी। इससे अब लोगों को पेयजल को लेकर अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब कोई यह नहीं कह पाएगा कि उनकी कोई सुनवाई समय पर नहीं हो पा रही है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now