सुजला जिला बनाओ आंदोलन में बागरेचा ने पेट पलानियां यात्रा निकाल जताया संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजला जिला बनाओ आंदोलन में बागरेचा ने पेट पलानियां यात्रा निकाल जताया संकल्प

लाडनूं (मो. मुश्ताक खां कायमखानी)। सुजानगढ, जसवंतगढ व लाडनूं को केन्द्र में रख कर नया सुजला जिला गठित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से सुजानगढ के गांधी चैक में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इसके साथ ही पिछले 6 दिनों से 51-51 घंटे की ‘सुजला जिला बनाओ भूख हड़ताल’ भी सुजानगढ़ के गांधी चैक सभा मंच पर की जा रही है। शुक्रवार को सायं विद्या प्रकाश बागरेचा ने ‘सुजला जिला बनाओ कनक दंडवत यात्रा’ निकाली। सुजला महासत्याग्रह के पुराने साथी विद्या प्रकाश बागरेचा ने अपने 55वें जन्मदिन को सुजला जिला आंदोलन को समर्पित करते हुए शास्त्री प्याऊ स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा से अपनी दंडवत यात्रा (पेट पलानिया यानि पेट के बल रेंगते हुए) शुरू करके मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चैक पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और वहां आयोजित संकल्प सभा में भाग लिया। इस धरना आदि आंदोलन में सुजला जिला बनाओ संधर्ष समिति लाडनूं के संयोजक मो. मुश्ताक खान कायमखानी, दिनेश कुमार स्वामी, सुनील कुमार शर्मा, संदीप लाटा, साहिल, इस्लाम, गोविंद जोशी, सोहेल, श्रीराम भामा, दीन मोहम्मद भाटी, हीरा लाल सोनी, प्रेमसुख माली, अविनाश जी, एडवोकेट त्रिलोक मेघवाल, नरेंद्र गुजर, किशोर दास स्वामी, महबूब तेली, मंगतू खां लाडवाण लाडनूं आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now