शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक ही मिल कर बनती है शिक्षा की सच्ची त्रिवेणी – प्रो. त्रिपाठी, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थियों की संयुक्त बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक ही मिल कर बनती है शिक्षा की सच्ची त्रिवेणी – प्रो. त्रिपाठी,

शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थियों की संयुक्त बैठक आयोजित

लाडनूं। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु अभिभावक शिक्षक मीटिंग को अनिवार्य बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से विद्यार्थी के साथ शिक्षक और अभिभावक तीनों मिल कर शिक्षा की सच्ची त्रिवेणी बनाते हैं। शिक्षक व अभिभावकों की बैठक से सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ विद्यार्थियों के हित में एक स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास का पथ भी तैयार होता है, जो सदैव विद्यार्थी जीवन की दशा एवं दिशा तैयार करता है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि महिला अभिभावक अपने परिवार की छात्राओं के समृद्ध भविष्य हेतु सचेत हैं और सभी अभिभावक अपनी अगली पीढ़ी से अपने सपने पूरा करना चाहते हैं। बैठक की शुरुआत छात्रा कान्ता सोनी एवं समूह द्वारा अभिभावकों के सम्मान में स्वागत गीत से हुई। स्वागत वक्तव्य डॉ. प्रगति भटनागर ने प्रस्तुत किया। बैठक में बीएससी की छात्रा खुशी जोधा ने पीपीटी के माध्यम से अभिभावक समूह को विश्वविद्यालय की खूबियों एवं महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों की गुणवत्ता को डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं अभिषेक चारण बताई गई। अन्य शिक्षकों प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. बलबीर सिंह, तनिष्का शर्मा, प्रगति चौरड़िया आदि ने अपना परिचय भी प्रस्तुत किया। अभिभावकों की ओर से रीना शर्मा, मनीष राजपुरोहित, मेहनाज़ बानो व नीतू शेखावत द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, संस्थान के नैतिक जीवन मूल्यों, शांत वातावरण एवं छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में विभिन्न गांवों से भी अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक समन्वयक अभिषेक चारण ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now