महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर सोमवार से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर सोमवार से

लाडनूं। उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरुआत 24 अप्रेल सोमवार से मीठड़ी ग्राम पंचायत से होने जा रही है। तहसीलदार डां सुरेन्द्र भास्कर ने बताया कि इन केम्पों के तहत राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के अनुसार आठ विभागों की दस योजनाओं का मौक़े पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इन कैंपों में कुल 23 विभागों के विभिन्न प्रकार के कार्य मौक़े पर ही संपादित किए जाएंगे। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल ने बताया कि इस अभियान में जानता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रताऊ, लेडी, मीठड़ी और निंबी जोधा तथा शहरी क्षेत्र में नगरपालिका, पंचायत समिति, उप ज़िला अस्पताल और अरबन पीएचसी में 24 अप्रैल से 30 जून तक आठ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 10 प्रकार की योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज़ पर 24 अप्रैल सोमवार से महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत की जा रही हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now