लाडनूं में बीएसएनएल की घटिया सर्विस से उपभोक्ता परेशान, 10 दिनों से शहरिया बास का सम्पर्क दुनिया से कटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बीएसएनएल की घटिया सर्विस से उपभोक्ता परेशान,

10 दिनों से शहरिया बास का सम्पर्क दुनिया से कटा

लाडनूं (मो. मुश्ताक खान कायमखानी)। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) का नेटवर्क टावर, जो यहां शहरिया बास में लगा हुआ है। पिछले 9 दिनों से उसकी सर्विस बहुत ही खराब चल रही है। दिन हो या रात न तो बीएसएनएल का फोन लगता है और न इंटरनेट ही काम करता है। इस संबंध में सुजला जिला बनाओ संधर्ष समिति लाडनूं के संयोजक मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने भारत संचार निगम लिमिटेड के जेटीओ हजारीमल रार को शिकायत की, लेकिन उसके दस दिनबीत जाने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। अधिकारी का कहना है कि संचार कम्पनी के कर्मचारी जोधपुर से रिमोट के जरिए नेटवर्क ठीक करते हैं। बीएसएनएल कम्पनी की 2-जी, 3-जी और 4-जी सर्विस तीनों ही काम नहीं कर रही है। इस कारण उपभोक्ता गण बार-बार नेटवर्क सेंटिंग के लिए अपने अपने मोबाइल फोन को बंद या रीस्टार्ट करते हैं और कभी नेटवर्क सेंटिंग पर जाकर प्रयास करते हैं, नेटवर्क सर्चिंग करते हैं। लेकिन फिर भी उनके मोबाइल फोन में बीएसएनएल नेटवर्क नहीं आता है। इस क्षेत्र मेंअन्य सभी नेटवर्क व टेलीकम्युनिकेशन कम्पनियों की सेवाएं सही रूप से संचारित हैं। यह बीएसएनएल की ही सेवा में कमी है, जिससे 10 दिनों से शहरिया बास को पूरी दुनिया से अलग थलग करके छोड़ दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now