प्राईवेट अस्पतालों से बिना नर्सिंग डिग्री के काम कर रहे कार्मिकों को हटाने की मांग, नर्सिंग एसोसिएशन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन, सभी निजी अस्पतालों का सर्वे करवाया जाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्राईवेट अस्पतालों से बिना नर्सिंग डिग्री के काम कर रहे कार्मिकों को हटाने की मांग,

नर्सिंग एसोसिएशन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन, सभी निजी अस्पतालों का सर्वे करवाया जाए

मकराना (कलम कला न्यूज)। मकराना नर्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में नर्सिंग डिग्री धारी युवाओं ने यहां उपखण्ड अधिकारी जेपी बैरवा को ज्ञापन सौंपकर उपखण्ड क्षेत्र के निजी अस्पतालों में कार्यरत स्टॉफ की शैक्षिक योग्यता की जांच करवाने एवं बगैर नर्सिंग डिग्री के नर्सिेग कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाते हुए उनसे नर्सिंग कार्य नहीं लेने हेतु निजी अस्पतालों को पाबंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने नोन डिग्री नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई एवं निजी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार की मांग भी की है।

प्राईवेट चिकित्सालयों से नोन डिग्री नर्सिंग स्टाफ को हटाया जाए

नर्स अमित राजपुरोहित ने बताया कि मकराना के कई निजी अस्पतालों में केवल अनुभव के आधार पर नोन डिग्री नर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत व मरीजों के साथ अन्याय है। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ से योग्यता के अनुसार काम करवाया जाना चाहिए और नोन डिग्री नर्सिंग स्टाफ को हटाया जाना चाहिए। ताकि रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने पाए। उन्होंने इसके लिए सर्वे करके सभी नोन डिग्री नर्सिंग स्टाफ को निजी अस्पतालों से बाहर निकलवाने, डिग्री धारी नर्सिंग स्टाफ का न्यूनतम वेतन 20 हजार रूपए करने, ड्यूटी नॉर्मस के अनुसार अस्पतालों को नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाने तथा जिन अस्पतालों के पास जितने बैड हैं, उसके मापदण्ड के अनुसार ही नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता रखने हेतु उन्हें पाबंद करने का आग्रह ज्ञापन देकर एसडीएम से किया गया है।

फर्जी डिग्रियां दिखाई जाती है

उन्होंने एसडीएम को यह भी बताया कि कुछ निजी अस्पतालों में फोर्मेलिटी के लिए कुछ नर्सिंग कर्मचारियों की डिग्रियां लगी हुई है, परंतु वास्तविकता यह है कि उन डिग्रीधारी के स्थान पर नोन डिग्री नर्सिंग स्टाफ ही काम कर रहे हैं। यह सब वहां भर्ती मरीजों की जान को खतरा खड़ा कर रहा है। नर्सिंग एसोसिएशन सदस्यों ने आग्रह किया कि अगर कोई निजी अस्पताल इन बातों पर ध्यान नहीं देता है, तो उनकी मान्यता रद्द करवाकर उसे राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाओं से मुक्त करवाएं। इस दौरान अमित, राकेश, पूनम, अयूब, करीम, शाकिब, किस्तूर, धीरज सांखला, मुकेश राड, प्रदीप, आफरीन, पिंटू जैक्सन, हुसैन, विकास सांखला, आनंद राजपुरोहित, शाहनवाज, अजीज आदि नर्सिंग सदस्य मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now